Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

चार दिवसीय अश्रु गैस प्रशिक्षण सम्पन्न : पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी और मजबूत


धार। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में जिले में जन-सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कानून-व्यवस्था की आगामी चुनौतियों तथा धार शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण फायरिंग रेंज पर आयोजित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर के मार्गदर्शन में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण में पुलिस इकाई धार के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य उपद्रव या भीड़ नियंत्रण की स्थिति में न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए प्रभावी कार्रवाई करना था।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा यह बताया गया कि उपद्रव की स्थिति में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अश्रु गैस का सुरक्षित एवं नियंत्रित उपयोग कैसे किया जाए। पुलिस स्टाफ को गैस गन, मल्टीसेल लॉन्चर, योद्धा एवं वज्र वाहन के माध्यम से ग्रेनेड और सेल प्रक्षेपित करने की तकनीक सिखाई गई। साथ ही हाथों से सेल फेंककर उसे सही स्थान पर लैंड कराने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण में पुराने एवं प्रैक्टिस म्यूनेशन का उपयोग किया गया तथा प्रतिदिन अभ्यास के बाद बचे अवशेषों को सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

इस प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, सभी थाना प्रभारी एवं उनकी टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Tags :

Jivan dodiya

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन