Fri 20 Nov 2026

ब्रेकिंग

VISHWANATH SAMACHAR 20/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 19/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 18/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 17/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 16/11/2026

अमझेरा में मुक्तिधाम का हो रहा सौंदर्य करण : ग्राम पंचायत सुंदर और हरित बनाने का कार्य कर रही

अमझेरा। सरदारपुर तहसील के ग्राम अमझेरा मे मुक्ति धाम अपनी सुंदरता और स्वच्छता से निखर रहा है। वैसे तो शमशान घाट का नाम सुनकर लोगों के मन में उदासी छा जाती है। परंतु अमझेरा पंचायत जिस तरह शमशान घाट को नई दिशा दे रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है यहां आने वाले लोगों मैं मन की शांति जरूर होगी। मुक्ति धाम में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे व फूलों की रंग बिरंगी क्यारियां हरियाली और स्वच्छता के वातावरण से सजाया जा रहा है। साथ ही फेवर्श एवं टीन सेट भी लगाए जा रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि शिव मकवाना ने बताया कि मुक्ति धाम को सुंदर और हरित बनाने का बेड़ा ग्राम पंचायत ने उठाया है यह स्थल भी नेकी और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे स्थल का सौंदर्य करण अति आवश्यक है। ग्राम पंचायत सभी नगर वासियों से अनुरोध करती है कि हमारे नगर के मुक्तिधाम सौंदर्य करण मैं अपना मार्गदर्शन देकर नगर विकास के सहभागी बने।

   

Tags :

Jitendra Chauhan