Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

पीथमपुर में बड़ा हादसा : ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत

पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौतमध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक तेल कंपनी में रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब मजदूर रोजाना की तरह सफाई का काम कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई के दौरान मजदूरों को अचानक तेज बदबू और गैस का असर महसूस हुआ. कुछ ही देर में सभी तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े. साथी कर्मचारियों ने शोर मचाकर मदद मांगी और तुरंत उन्हें बाहर निकाला।गंभीर हालत में मजदूरों को पास के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने तुरंत इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन